Doordrishti News Logo

रेल गाड़ियों की नई सारणी 1 अक्टूबर से होगी लागू

  • गाड़ियों के समय में होगा आंशिक परिवर्तन
  • उप रेलवे पर 227 गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय में 100 मिनट तक की होगी बचत

जोधपुर,रेल प्रशासन द्वारा 1 अक्टूबर 2022 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तिन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर 227 गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय में 100 मिनट तक की बचत होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 1 अक्टूबर 2022 से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के आगमन व प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।1 अक्टूबर 2022 से लागू नई समय-सारणी अनुसार जयपुर स्टेशन पर 7, जोधपुर एवं भगत की कोठी स्टेशन पर 47, अजमेर स्टेशन पर 6 तथा बीकानेर स्टेशन पर 10 ट्रेनों के आगमन- प्रस्थान समय में 30 मिनट या अधिक का परिवर्तन होगा।

इसके अतिरिक्त अन्य गाडियों के संचालन समय में भी परिवर्तन देखने के लिए यात्री अपनी यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व एसएमएस सेवा 139 या वेबसाईट www.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com पर गाडी का समय जांच लें।

1-गाड़ियों की गति बढ़ने से 14661 बाडमेर-जम्मूतवी त्रि-साप्ताहिक, 15631बाडमेर-गुवाहाटी साप्ताहिक व 22664 जोधपुर-चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक रेल सेवाओं के संचालन दिवसों में परिवर्तन किया गया है।

2-1 अक्टूबर से लागू नई समय सारिणी के अनुसार गाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन को देखते हुए सभी रेल यात्री यात्रा करने से पूर्व एसएमएस सेवा 139या वेबसाईट www.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com पर गाड़ी का समय जांच लें।

समय सारिणी देखें

the-new-table-of-trains-will-be-implemented-from-october-1

the-new-table-of-trains-will-be-implemented-from-october-1

the-new-table-of-trains-will-be-implemented-from-october-1

the-new-table-of-trains-will-be-implemented-from-october-1

the-new-table-of-trains-will-be-implemented-from-october-1

 

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंगदान दिवस पर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में भव्य समारोह

August 4, 2026

डॉ.मोहन मकवाना बने शिशु रोग विभागाध्यक्ष

August 4, 2026

बोन एंड जॉइंट वीक का आयोजन

August 4, 2026

राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर सम्मानित

August 4, 2026

हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

August 4, 2026

वाहनों पर PRESS लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग

August 4, 2026

आयुक्तालय क्षेत्र में चाइनीज मांझे को लेकर निषेधाज्ञा जारी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026