आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने किया बरक्ततुल्लाह खां स्टेडियम का निरीक्षण
- 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक लीजेंड लीग का होगा आयोजन
- मैच की तैयारियों का लिया जायजा
- स्टेडियम में मैच की सारी तैयारियां पूरी
- बैठक आयोजित कर मैच को लेकर की चर्चा
- जेडीए एवं अन्य विभागों के अधिकारी व शहर विधायक मनीषा पंवार रही मौजूद
टीमो का जोधपुर पहुंचना शुरू
जोधपुर,राजस्थान के दूसरे बड़े शहर सूर्यनगरी जोधपुर में बीस साल बाद फिर से राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट के 3 मैच शुक्रवार 30 सितंबर से होने जा रहे हैं। इन मैचों को लेकर शहर वासियों का बरसों का सपना पूरा होने जा रहा है। दो दिन बाद 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक जोधपुर में लीजेंड लीग का आयोजन किया जाएगा। इन मैच के आयोजन के लिए बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बुधवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने स्टेडियम में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम में पैवेलियन,एंट्री,निकासी,ग्राउंड,सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर उनके साथ आरसीए के पदाधिकारी, आयोजक,पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर यहां एक बैठक आयोजित कर मैच को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जेडीए एवं अन्य विभागों के अधिकारी व शहर विधायक मनीषा पंवार भी मौजूद थी।
उल्लेखनीय है कि बरकतुल्ला खां स्टेडियम में शुक्रवार तीस सितंबर से लगातार तीन दिन तक लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे संस्करण के मैच होंगे। मैच खेलने के लिए क्रिकेटरों का जोधपुर आने का सिलसिला आरंभ हो गया है। जिसमे अदाणी स्पोर्स लाइन की गुजरात जायन्ट्स की टीम जोधपुर पहुंच चुकी है। इस लीग के तीन मैच जोधपुर में खेले जाएंगे। इनमें एक क्वालिफाई मैच होगा। जहां से टीम को फाइनल के लिए एंट्री मिलेगी। इनमें पहला मैच 30 सितंबर को, दूसरा मैच 1 अक्टूबर को और तीसरा मैच 2 अक्टूबर को होगा। काफी लंबे समय बाद वीरेंद्र सहवाग सहित हरभजन सिंह,गौतम गंभीर, ब्रेट ली और डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ी जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में नजर आएंगे। इसका फाइनल 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।
लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन में चार टीम मैदान में उतरेगी। इनमें भीलवाड़ा किंग्स,इंडिया कैपिटल्स, मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स है। इस मैच में इंडिया महाराज की टीम वर्ल्ड जायंट्स से भिड़ेगी। यह दोनों टीमें सिर्फ इस स्पेशल मैच के लिए बनाई गई हैं। जोधपुर में 30 सितंबर को गुजरात जॉयंट्स व भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। 1 अक्टूबर को इंडियन कैपिटल्स और मनीपाल टाइगर्स के बीच मैचा होगा। इन दो मैच में जो जितेगा,उनके बीच जोधपुर में ही 2 अक्टूबर को क्लाफाई मैच होगा। शहरवासियों में इन मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
हाल ही में जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से लगभग 30 करोड़ की लागत से बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का पुनर्विकास कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच के लिए तैयार किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

