Doordrishti News Logo

एनसीसी कैडेट्स व स्काउट-गाइड ने गायों को खिलाया चारा

हरी घास,खली,गुड़ खिलाकर किया सेवा कार्य

जोधपुर,सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोला बेरा,सूरसागर के 6 राज बटालियन एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट-गाइड ने प्राध्यापक सुरेश चारण एवं स्काउट मास्टर विशन सिंह प्रजापत के मार्गदर्शन में सूरसागर के आसपास स्थित चार बड़ी गौशालाओं में लम्पी रोग ग्रस्त गायों की सेवा की। उन्होंने गौशालाओं की गायों को 20 क्विंटल हरा चारा, 4 बोरी खली एवं 16 पेटी गुड़ खिलाया।

ncc-cadets-and-scouts-guides-fed-the-cows

सिवांची गेट गौशाला,केरु रोड गौशाला में 5 क्विंटल का हरा चारा,5 पेटी गुड़ एवं 1 बोरी खली खिलाई,पास ही स्थित केरु रोड पर एक और गौशाला में गायों को 5 क्विंटल का हरा चारा,1 बोरी खली 4 पेटी गुड़ दिया। इसी प्रकार पालड़ी स्थित उम्मेद बाबा गौशाला में भी 5 क्विंटल हरा चारा, 5 पेटी गुड़ व 1 बोरी खली खिलाई गई। भुरीबेरी स्थित पन्नालाल गौशाला की शाखा में भी 5 क्विंटल हरा चारा,4 पेटी गुड़ व 1 बोरी खली दी।

ncc-cadets-and-scouts-guides-fed-the-cows

यहां सैकड़ों अंधे गोवंश को चारा एवं गुड़ दिया गया। उम्मेद बाबा गौशाला में लम्पी रोग ग्रस्त गायों की सेवा को देखा। गौशाला संचालन समिति समर्पित भाव से गौवंश की सेवा कर रहे हैं। यहां गौ सेवा समिति के अध्यक्ष नृसिंह गहलोत ने गायों की सेवा का पूरा विवरण बताया। यहां रोग ग्रस्त गायों को समय-समय पर औषधि दी जा रही है तथा चारे पानी की उचित व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर उम्मेद बाबा गौशाला समिति के अध्यक्ष नृसिंह गहलोत ने संस्था प्रधान भूराराम चौधरी का साफा बंधवा कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026