सांसद देवजी पटेल ने दादर में नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
जोधपुर,रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित दादर-भगत की कोठी त्रिसाप्ताहिक नई ट्रेन को सांसद देवजी भाई पटेल ने रविवार को दादर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन सोमवार को जालोर के रास्ते जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन आएगी।
दादर रेलवे स्टेशन पर पटेल और सांसद राहुल शेवाले ने रविवार सुबह ग्यारह बजे समारोह पूर्वक हरी झंडी दिखाकर नई ट्रेन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेल अधिकारी,कर्मचारी और रेलयात्री उपस्थित थे। इस अवसर पर ट्रेन को गुब्बारों से सजाया गया। जोधपुर के उपनगरीय भगत की कोठी से यह ट्रेन मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे दादर रवाना होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

