Doordrishti News Logo

ट्यूटर दोस्ती के लिए कर रहा छात्रा को परेशान, केस दर्ज

जोधपुर,जिला पूर्व में एक कॉलेज छात्रा को उसका ट्यूटर ही परेशान कर रहा है। वह दोस्ती का दबाव बना रहा है। उसकी हरकतें ज्यादा बढने पर अब छात्रा ने पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज कराया है। इस बारे में पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।

जिला पूर्व की पुलिस ने बताया कि एक कॉलेज छात्रा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह एक ट्यूटर के पास में पढने जाती है। मगर ट्यूटर काफी समय से उसे दोस्ती का दबाव बनाने के साथ तंग और परेशान कर रहा है। वह पिछले दो ढाई साल से इसके पास में पढ रही थी। मगर अब वह दोस्ती का दबाव बनाने में लगा है। पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने लज्जा भंग में केस दर्ज किया है। इस बारे में जांच पुलिस निरीक्षक की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: