Doordrishti News Logo

बजरी माफियाओं के खिलाफ पुलिस की शिकारपुरा में रेड

बजरी से भरे नौ डंपर और एक स्कार्पियो जब्त

जोधपुर,शहर में आठ दिन पहले लूणी थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन को लेकर माफियाओं में जंग के चलते एक युवक की हत्या की गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने बजरी माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हत्या के दूसरे दिन से कार्रवाई आरंभ की गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने लूणी नदी के शिकार पुरा इलाके में अवैध बजरी माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए नौ डंपर अवैध बजरी के बरामद करने के साथ मौके से एक स्कार्पियो को जब्त किया।

police-raid-in-shikarpura-against-gravel-mafia

अवैध बजरी खननकर्ता पुलिस पार्टी को आते देख वाहन छोड़कर भाग निकले। बाद में पुलिस ने खनन विभाग टीम को भी बुलाया।
एसीपी बोरानाडा जेपी अटल के नेतृत्व में आज सुबह शिकारपुरा में लूणी पुलिस ने अवैध बजरी का खनन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की। थानाधिकारी ईश्चरवंद पारिक के अनुसार नौ डंपर अवैध बजरी से भरे जब्त किए गए तो एक स्कार्पियो को भी मौके से पकड़ा गया। अवैध बजरी खनन करने वाले पुलिस को आते देख भाग गए। पुलिस ने अब कार्रवाई के लिए खनन विभाग अधिकारियों को बुलाया है। डंपरों को जब्त करने के साथ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026