Doordrishti News Logo

एक बच्चे की रस्सी से गला घोंटने की आशंका,दूसरे का मुंह दबाकर मारने का अंदेशा

  • पिता और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत प्रकरण
  • बच्चों की हत्या के बाद पिता ने लगाया फंदा
  • बड़े भाई की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट

जोधपुर, शहर के निकट झंवर स्थित धवा गांव में परिहारों की ढाणी में बुधवार की देर रात पिता और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत पर आज पुलिस ने तीनों शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या किए जाने का लगा है। एक बच्चे का रस्सी से गला घोंटने और दूसरे का मुंह दबाने की आशंका जताई जाती है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगी। पुलिस ने आज  सुबह मौके पर पहुंच फिर से साक्ष्य जुटाने के साथ एफएसएल टीम के साथ एमओबी टीम को भी बुलाया। बच्चों के बड़े पिता की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट पुलिस में दी गई है। बड़े पिता ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। दोपहर में शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिए गए। मृतक की पत्नी अभी बदहवाश स्थिति में है। इस लिए पुलिस उससे ज्यादा कुछ पूछताछ नहीं कर पाई।

झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि धवा गांव में परिहारों की ढाणी है। बुधवार की रात को यहां पर रहने वाले रूपाराम पटेल के अपने घर में दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत और खुद के फंदा लगाने की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि रूपाराम की पत्नी खेत पर गई हुई थी। शाम को वह खेत से लौटी तब उसके दो बच्चे दस साल का रामाराम एवं आठ साल का कृष्णा अचेतावस्था में खाट पर पड़े मिले। उनके मुंह से खून रिस रहा था। तब वह चिल्लाते हुए बाहर आई आस पास के लोगों की मदद से दोनों बच्चों को तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने बच्चों के पिता के बारे में पूछा तो घरवाले उसकी तलाश में लगे। बाद में पता लगा कि रूपाराम का शव पशुओं के बाड़े में छपरे में फंदे पर लटका मिला। तब उसे भी फंदे से उतारा गया।

थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शवों का आज दोपहर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। प्रथम दृष्टया बच्चों की हत्या के बाद पिता द्वारा फंदा लगाने की संभावना ज्यादा है। बच्चों की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगी। एक का रस्सी और दूसरे का मुंह दबाकर मारने की आशंका बनी है। एक बच्चे के मुंह से खून के साथ झाग निकल रहे थे। घटना में अब मृतक रूपाराम पटेल के बड़े भाई कोजाराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका नहीं है। कोई शक जाहिर नहीं किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026