Doordrishti News Logo

बंद मकान और फैक्ट्री में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर,शहर के राजीव गांधी नगर इलाके चौपासनी स्कूल के सामने एक बंद मकान में अज्ञात चोर सेंध लगाकर वहां से सामान चोरी कर गए। वहीं करवड़ स्थित मंडलनाथ के पास में एक फैक्ट्री में भी चोरों ने सामान चुराया। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि रॉयल्टी नाका चौपासनी स्कूल के सामने रहने वाले सुमित व्यास पुत्र जुगल किशोर व्यास ने रिपोर्ट दी कि उसका मकान बंद पड़ा था। अज्ञात चोर वहां से घरेलु सामान चोरी कर ले गए। दूसरी तरफ बालसमंद रोड रॉयल्टीनाका पंचकुंडा रोड निवासी अफजल अहमद ने करवड़ थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी एक फैक्ट्री मंडलनाथ के पास में टादिया नाला पर है। गुजरी रात में अज्ञात चोर उसकी फैक्ट्री से थ्री फेज मोटरें,डाई मशीनें आदि चोरी कर ले गए।

घर के बाहर से स्कार्पियो चोरी

बासनी पुलिस थाने में सुंदर विहार सांगरिया मेघवालों की ढाणी निवासी महेंद्र कुमार पुत्र कालूराम ने रिपोर्ट दी कि रात को उसने अपने घर के बाहर स्कार्पियो को खड़ा किया था। सुबह उठने पर यह अपने स्थान पर नहीं मिली। अज्ञात चोर उसकी स्कार्पियो का चुरा ले गया। पुलिस अब गाड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: