जमीन में लेनदेन का मामला, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
जोधपुर,शहर के सूरसागर स्थित चांदपोल गोरधन तालाब के समीप रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथ जमीन को लेकर हुई धोखाधड़ी का केस पुलिस में दर्ज करवाया है। पीड़ित ने इसमें 55 लाख की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। अदालत से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया है।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि घटना में गोरधन तालाब चांदपोल निवासी धर्मेंद्र पुत्र मदन कुमार बोहरा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि बाड़मेर के पचपदरा थानान्तर्गत नानाणा सिंधियों की ढाणी निवासी हनीफ खां पुत्र सुभान खां ने उससे 55 लाख की ठगी कर ली। 17 सितंबर 20 को जमीन खरीद फरोख्त बाबत लेन देन हुआ था। जिसमें आरोपी द्वारा 55 लाख रूपए लिए गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से अदालत में इस्तगासे के जरिए यह मामला दर्ज करवाया गया है। इनके बीच आपसी लेनदेन का विवाद है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

