Doordrishti News Logo

सैन रक्तदान समिति के 12वें शिविर के पोस्टर का विमोचन

जोधपुर,सैन रक्तदान समिती द्वारा जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर में विशाल 12वां रक्त्तदान व स्वास्थय
चिकित्सा जांच शिविर शनिवार 24 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा।
शिविर के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शिविर के पोस्टर का विमोचन राईकाबाग स्थित जुगलजोड़ी मन्दिर में किया गया।

समिति के अध्यक्ष लवकेश पंवार ने बताया कि सैन रक्तदान समिति का 12वां रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन सैनाचार्य अचलानन्द,वार्ड 30 के पार्षद धीरज चौहान ने किया।
इस अवसर पर सैनाचार्य ने रक्तदान की महत्ता प्रतिपादित करते हुए युवाओं को इस कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर भाग लेने का आहवान किया।

इससे पूर्व संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया, इस अवसर पर सैन समाज पुरबिया,के अध्यक्ष एडवोकेट सुल्तान सैन, सैन रक्तदान समिति के अध्यक्ष लवकेश पंवार,उपाध्यक्ष हिमांशु सैन,सचिव
निखिल चौहान,पार्षद धीरज चौहान, प्रमोद प्रकाश सैन,राजाराम सैन,तारा प्रकाश सेन,सुनिल वर्मा,अमित सैन, कृष्णा चौहान,अखिलेश सैन, देवेन्द्र सैन,राकेश सैन,विष्णु सैन,अर्जुन सैन, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शिविर में यह सेवाएं रहेगी उपलब्ध

समिति के सचिव निखिल चौहान ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगरव अन्य प्रकार की जांच निःशुल्क की जाएगी। शिविर में सोल फाउंडेशन की ओर से किंग्स हॉस्पिटल की मेडिकल टीम,उम्मेद अस्पताल की मेडिकल टीम निःशुल्क सेवाएं देंगी।
शिविर में रक्त्तदान करने वाले सभी रक्त्तदाताओं का उपहार देकर समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026