Doordrishti News Logo

पर्यावरणीय स्वीकृति पर गांव कुईं जोधा बालेसर में जनसुनवाई 27 को

जोधपुर,राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल,जोधपुर की ओर से मंगलवार 27 सितंबर को 11.30 तथा 11.45 बजे बालेसर तहसील के कुईं जोधा स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में पर्यावरण स्वीकृति विषयक जन सुनवाई होगी।

प्रदूषण मण्डल की क्षेत्रीय प्रबन्धक शिल्पी शर्मा ने बताया कि इसमें बालेसर तहसील अन्तर्गत कुईं जोधा गांव के समीप मेसनरी स्टोन माइनिंग के बारे में मैसर्स चेलाराम मुंडान व प्रहलाद राम चौधरी के प्रोजेक्ट के बारे में चाही गई पर्यावरणीय स्वीकृति के बारे में क्षेत्रवासियों के साथ संवाद होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews