Doordrishti News Logo

पति विदेश में बस गया,देवर अश्लील वीडियो से धमका रहा

ससुराल के लोगों पर महिला ने लगाया आरोप

जोधपुर,शहर के अंदरूनी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का पति शादी के कुछ समय बाद ही विदेश में जाकर बस गया, वह नहीं लौटा। बाद में महिला को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। महिला ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराने के साथ कोर्ट में भरण पोषण की अर्जी भी लगाई। महिला का आरोप है कि उसका देवर और ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। देवर गंदे इशारे करने के साथ अश्लील वीडियो से धमका रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

पुलिस ने बताया कि भीतरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट के अनुसार उसकी शादी कुछ समय पहले हुई थी। पति तीन चार माह तक साथ रहा फिर विदेश चला गया। इस बीच ससुराल वाले उसे तंग और प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने बताया कि महिला ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया। बाद में कोर्ट में भरण पोषण को लेकर अर्जी भी लगाई। महिला ने अपने देवर अनिरूद्ध पर अश्लील इशारे और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ससुर आदि पर परेशान का आरोप लगाया है। महिला का पीहर और ससुराल एक ही क्षेत्र में है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026