Doordrishti News Logo

हत्या के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अवैध बजरी खनन में हत्या प्रकरण

जोधपुर, लूणी तहसील के धुंधाड़ा गांव में गुरूवार की देर रात अवैध बजरी खनन के चलते एक युवक की बोलेरो को टक्कर मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्रकरण में लूणी थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ चल रही है। उसके साथ में और कौन शामिल था इनकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है। लूणी थानाधिकारी ईश्वरचंद्र पारिक ने बताया कि घटना में ओमाराम पटेल नाम के शख्स की हत्या हुई थी। इसमें अब हिस्ट्रीशीटर सोहनराम विश्रोई को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गुरूवार की रात को ओमाराम की गाड़ी को सोहनराम एवं अन्य फिल्मी स्टाइल में टक्कर मारी थी। बाद में उसकी गाड़ी धुंधाडा में नदी में गिर गई और ओमाराम पटेल गाड़ी में फंस गया था। बुरी तरह जख्मी हालत में उसे एमडीएमएच भेजा गया था। मगर गुरूवार की देर रात ही उसकी मौत हो गई थी। इस बात को लेकर शुक्रवार को धुंधाड़ा में व्यापरियों ने प्रतिष्ठान भी बंद रखे और विरोध प्रदर्शन किया था। साथ ही मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर भी धरना दिया गया था। शुक्रवार की रात को मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त किया गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026