चाइल्ड स्पेशलिस्ट महिला डॉक्टर से शातिर ने की ठगी
बच्चा बीमार होने की जानकारी देकर खाते से 97 हजार साफ किए
जोधपुर, शहर के पाल रोड स्थित आशियाना द्वारका अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला डॉक्टर से किसी शातिर ने ठगी कर खाते से 97 हजार रूपए निकाल लिए। शातिर ने बच्चा बीमार होने का हवाला देकर पहले खाते में फीस के तौर पर 20 रूपए डाले। बाद में खाते से बड़ी रकम साफ कर डाली। घटना जून में हुई थी। मगर महिला डॉक्टर ने अब बोरानाडा थाने में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट मेें केस कराया है।
थानाधिकारी किशनसिंह ने बतातया कि आशियाना द्वारका अपार्टमेंट पाल में रहने वाली डॉक्टर मनीषा पत्नी डॉक्टर सत्यप्रकाश मीना की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे 25 जून को जयपुर में थी। तब किसी शातिर ने फोन कर कहा कि उसे अपने बच्चे को दिखाना है। बतौर फीस देने से पहले खाते में 20 रूपए डाले। डॉक्टर द्वारा खाते में रूपए आने के बाद शातिर ने चाल चलते हुए ऑन लाइन ही उनके खाते से 97 हजार रूपए पार कर लिए। काफी दिनों तक वे अपने स्तर पर पड़ताल करती रही। अब उन्होंने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया है। जांच खुद थानाधिकारी किशनसिंंह की तरफ से की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

