Doordrishti News Logo

लिव इन में रहने वाली महिला को साथी ने विवाद के बाद पिलाया फिनाइल

  • एसिड से जलाने का प्रयास
  • आरोपी की तलाश

जोधपुर,शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र में मधुबन चौक पर अपने साथी के संग रहने वाली विधवा महिला को फिलाइन पिलाने और एसिड से जलाने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पर्चा बयान पर पुलिस में केस दर्ज करवाया है। घटना 14 सितंबर की है। पुलिस अब तफ्तीश आरंभ कर महिला के बयान लिए है साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है। जाहिरा शरीर पर एसिड से जलाए जाने के आलामात नहीं मिले हैं।

थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि महिला मूल रूप से लूणी की रहने वाली है और यहां किराए के मकान मेें मधुबहन हाउसिंग बोर्ड मेें रहती है। उसके साथ में नयापुरा कांकाणी का किशनराव पुत्र मांगीलाल रहता है। उसका आना जाना रहता है। कमरा और खर्चा पानी किशन ही वहन करता है। 14 सितंबर को इनके बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। महिला का आरोप है कि किशन ने उसका गला दबाया मारपीट की और जबरन फिनाइल पिला दिया। उसे एसिड से जलाने का प्रयास किया।

थानाधिकारी ने बताया कि बाद में पड़ौसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया था। निजी अस्पताल में उसने पर्चा बयान में यह आरोप लगाए। उसके शरीर पर जाहिरा एसिड के आलामात नजर नहीं आए है। फिलहाल पर्चा बयान पर केस दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। किशन के खिलाफ कांकाणी में किसी बात को लेकर अनर्गल बातें चल रही है, इसको शंका थी कि यह महिला लोगों को बता रही है। संभवत: इसी आशंका में दोनों में तकरार और विवाद हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: