Doordrishti News Logo

हिन्दी दिवस पर ली प्रतिज्ञा

जोधपुर, शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (आफरी) में हिन्दी दिवस के अवसर पर राजभाषा प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कनिष्ठ अनुवादक राजभाषा प्रभाग, आफरी अजय वशिष्ठ के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह का देशवासियों के लिए संदेश पढ़ा गया। इस अवसर पर निदेशक आफरी माना राम बालोच (भावसे) ने आफरी के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अनुसंधान विद्यार्थियों से इस संबंध में अपील की जिसे समूह समन्वयक (शोध) डॉ. तरुण कान्त (वैज्ञानिक) द्वारा पढ़ा गया। अंत में संस्थान के सभी वैज्ञानिकों,अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अनुसंधान विद्यार्थियों ने राजभाषा विभाग भारत सरकार द्वारा जारी राजभाषा प्रतिज्ञा ली।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: