डॉ एसएन सुब्बाराव फैलोशिप प्रोग्राम के तहत श्रमदान,सर्व धर्म प्रार्थना आयोजित
जोधपुर, गांधी स्टडी सर्कल एवं डॉ एसएन सुब्बाराव फैलोशिप प्रोग्राम के तहत मंगलवार को श्रमदान,सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। प्रातः मेडिकल कालेज चौराहे पर स्थित पद्मश्री सीताराम लालस एवं जेएनवीयू नया परिसर स्थित जय नारायण व्यास की प्रतिमाओं की धुलाई सफाई की गई, आसपास फैले पालीथीन,कागज सहित अन्य कचरा हटाया गया। पक्षियों के परिंडे साफ कर उनमें पानी से भरा गया।
तत्पश्चात प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि की गई। फेलो अशोक चौधरी ने युवा गीत,सर्व धर्म प्रार्थना कराई। कार्यक्रम में गणपत कलबी,कमलेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

