Doordrishti News Logo

दो घरों में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर, शहर के मंडोर एवं कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में दो घरों में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से जेवरात और नगदी ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने मालिकों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की।

मंडोर पुलिस ने बताया कि पहाडगंज प्रथम में रहने वाली फरजाना पत्नी सलीम ने रिपोर्ट दी कि 9 सितंबर की रात को अज्ञात चोर उसके सूने मकान से नगदी और जेवरात चोरी कर गए। इसी तरह मूलत: दौसा हाल कुड़ी सेक्टर 2 निवासी सुरेश्चंद मीणा पुत्र जंगलीराम मीणा ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी कर गए। चोरी गए सामान का ब्यौरा नहीं दिया गया। एएसआई धन्नाराम इसकी जांच कर रहे है।

फार्म हाउस से 11 केवी की केबल चोरी

एयरपोर्ट पुलिस थाने में मथानिया चौपासनी चारणान निवासी रणजीत पुत्र जयनारायण गहलोत ने रिपोर्ट दी कि उसका एक फार्म हाउस बासनी बेंदा में है। जहां से अज्ञात चोर 11केवी की विद्युत लाइन की केबल चोरी कर ले गए। इस केबल की कीमत तकरीबन 55 हजार रूपए है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026