Doordrishti News Logo

तालाब पर नहाने गए तीन चचेरे भाईयों की मौत

जोधपुर,जिले के देचू पुलिस थाना क्षेत्र में सेतरावा गांव में रविवार की शाम को तालाब पर नहाने गए तीन चचेरे भाईयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को देचू चिकित्सालय में भिजवाया गया। बताया कि गहरे पानी में उतरने के साथ गड्डे से बाहर नहीं निकल पाए।

थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सेतरावा में रविवार की शाम को तालाब पर नहाने गए तीन चचेरे भाईयों इराराम पुत्र पूनाराम जाट, हड़मानराम पुत्र लछमणराम जाट एवं रामूराम पुत्र तिलाराम जाट की पानी में डूबने से मौत हो गई। इनके पानी में डूबने की जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए। बाद में तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे। तालाब की पाळ को जेसीबी की मदर से तुड़वाया गया। पानी कम होने पर शवों को बाहर निकलवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026