जैन ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा में 1763 प्रतिभागियों ने लिया भाग
लिखित जैन ज्ञान प्रतियोगिता में झलका भारी उत्साह
जोधपुर,जैन समाज में धार्मिक ज्ञान एवं संस्कार अभिवृद्धि के उद्देश्य महावीर युवा संघ की ओर से 18 वीं जैन ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन रविवार को महावीर पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें समाज ने भारी उत्साह दिखाई दिया औऱ 8 वर्ष से 70 वर्ष आयु तक के 1763 अधिक परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया।
संघ के अध्यक्ष निलेश पगारिया एवं स्नेह मिलन संयोजक मनीष मेहता ने बताया की रविवार को प्रातः ठीक 11 बजे समस्त संघ सदस्य के साथ नवकार मन्त्र उच्चारण के साथ परीक्षा प्रारम्भ हुई। इस अवसर पर 24 वें विराट जैन स्नेह मिलन समारोह के मुख्य प्रायोजक एवं उद्घाटनकर्ता मोदीकोमोडीटी द्वारा किया गया।
संघ पूर्व अध्यक्ष आशीष गुलेचा ने बताया कि सभी प्रतियोगियों को स्वधर्मिक बंधु द्वारा उपहार दिए गए तथा 35% से ऊपर अंक वाले को अशोक पगारिया द्वारा निश्चित उपहार दिए जाएँगे। प्रचार मंत्री गौरव जैन ने बताया की 2 वर्ष के बाद जैन ज्ञान परीक्षा में प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक ओपेक गोलिया सहसंयोजक हितेश बघरेचा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने वाले प्रथम 15 प्रतिभागियों को रविवार,25 सितंबर, गाँधी मेदान,सरदारपुरा में होने वाले स्नेह मिलन की संध्या पर मेघा क्विज शो में जाने का मौका मिलेगा और सभी को निश्चित उपहार दिया जाएगा।
संघ सचिव जितेंद्र देशरला एवं सह प्रचार मंत्री ऋषभ सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक मोदी कमोडिटी विपीन सुधांशु मोदी एवं मेगा क्विज़ शो प्रायोजक मेजर्स सिद्धार्थ मेटल्स,अमर पदम ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड,दर्शन ड्रीम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं बछराज ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड,पगारिया एंड कंपनी हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

