शहर भर गूंजे गणपति बप्पा मोरिया.. अगले बरस तू जल्दी आ
- अन्नत चतुर्थदशी पर शहर में गणेश प्रतिमाओं को धूमधाम से विसर्जन
- शिवसेना का जालोरी गेट पर यातायात रूकवाने की बात पर विवाद
- रात चलेगा विर्सन कार्यक्रम
जोधपुर,शहर में आज अनन्त चतुर्थदशी पर भगवान गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे बाजे के साथ किया गया। हर गली मोहल्ले में सुबह से ही गणपति बप्पा मोरिया की गूंज सुनाई देती रही। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रात तक चलेगा। शहर में तकरीबन छोटी बडी 500 प्रतिमाओं को विसर्जन किया जाना है। इधर दोपहर मेें शिवसेना ने यातायात नहीं रोके जाने की बात पर विरोध जताते हुए जालोरी गेट पर विरोध जताना शुरू कर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस की समझाइश और यातायात को रूकवाया गया। तब जाकर मामला शांत हो पाया।
शहर में आज गणपति विसर्जन अन्नत चतुर्थदशी पर शहर के गले मोहल्ले गूंज रहे हैं। डीजे की धुनों पर गणपति भक्तों द्वारा भजनों पर नृत्य किया जा रहा है। आर्य समाज व्यायाम दल द्वारा सुंदर तरीके से व्यापाम प्रदर्शन किया गया। इस बार प्रशासन की तरफ से इको फ़्रेंडली गणपति की मूर्तियों का विसर्जन की अनुमति दी गई। कई लोगों ने अपने अपने घरों में भी मिट्टी के गणेश प्रतिमाओं को लगाया था। जिसका विसर्जन घरों के साथ ही प्राचीन जलाशय गुलाब सागर में गाजे बाजे के साथ किया गया।

पुलिस की तरफ से गणपति विसर्जन के लिए यातायात डायवर्जन की जानकारी पूर्व में ही दे दी गई थी। मगर दोपहर में शिवसेना ने यह कहर कर विरोध जताया कि यातायात को रोका नहीं जा रहा है। जिससे प्रतिमाएं विसर्जन के लिए आने वालों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिमाओं के विसर्जन के समय अत्यधिक भीड़ होने से आमआदमी को भी दिक्कतों का सामना करना पडा।
अन्नत का रखा व्रतोपवास
शहर में आज कई महिलाओं ने अखंड सौभाग्य एवं घर की खुशहाली के लिए व्रतोपवास भी रखा। कईयों ने व्रतोपवास के साथ इसका पारणा भी ब्राह्मणों को खाना खिलाकर किया। महिलाओं द्वारा खुशहाली के लिए भगवान विष्णु की आराधना की गई।
दस दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन जारी
गत 31 अगस्त से शुरू हुए गणेश महोत्सव का समापन क्रम जारी है। लोग गुलाबसागर के अलावा अन्य प्राचीन जलाशयों अरणा झरणा, कायलाना आदि जगहों पर पहुंच प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। सुबह शुभ मुहूर्त में गणपति विसर्जन का क्रम शुरू हो गया था। लोगों ने स्थापित मूर्तियों की आरती पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया और गणपति बप्पा मोरिया.. अगले बरस तू जल्दी आ का आहृवान किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

प्रकाशपुरी आश्रम में देव प्रबोधनी पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

आईआईटी जोधपुर का ध्यान और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को लेकर शोध

मेजर शैतानसिंह की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में बंद रहा फलोदी

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

