Doordrishti News Logo

किराणा कारोबारी को फांसकर 25 लाख की डिमाण्ड

हनी ट्रेप

  • व्यापारी ने महिला को मदद के नाम पर दिए थे 3 लाख
  • बाद में हनी ट्रेप में महिला ने फंसाया

जोधपुर,जिला पश्चिम में एक किराणा व्यापारी को महिला ने हनीट्रेप में फांस लिया। महिला ने अपनी जरूरत के समय इस किराणा व्यापारी से रूपए उधार लिए थे। रूपए नहीं चुकाने की एवज में योजना बनाई और व्यापारी को पति संग मिलकर हनीट्रेप में फांस लिया। पीडि़त व्यापारी की तरफ से प्रतापनगर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। आरोपी महिला अब व्यापारी से 25-30 लाख की डिमाण्ड कर रही है।

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि एक किराणा व्यापारी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसने एक महिला को पांच छह माह पहले मदद के नाम पर तीन लाख की उधारी दी थी। कुछ समय बाद व्यापारी ने उससे रूपयों की डिमाण्ड की तो वह आनाकानी करने के साथ योजना बनाई। महिला ने नजदीकियां बढ़ाने के साथ उसे अपने घर पर बुलाया और पति को साथ लेकर हनीट्रेप में फंसा लिया। व्यापारी का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी।

व्यापारी लोकलाज के चलते महिला द्वारा रूपए मांगे जाने पर उसे देता रहा। कभी 30 हजार तो कभी 50 हजार। महिला की डिमाण्ड बढ़ती गई। अब महिला ने व्यापारी से 25-30 लाख की डिमाण्ड कर दी। इस पर पीडि़त व्यापारी ने प्रतापनगर थाने में धोखाधड़ी एवं ब्लैकमेलिंग में केस दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026