Doordrishti News Logo

राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्र-शनि को जोधपुर दौरे पर

जोधपुर,राज्यपाल कलराज मिश्र दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार 2 सितम्बर को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार 2 सितम्बर को जयपुर से प्रातः 10 बजे राजकीय विमान से प्रस्थान कर 10.45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल 10.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर प्रातः 11.25 बजे सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय,जोधपुर पहुंचकर प्रातः 11.30 बजे विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

राज्यपाल कलराज मिश्र का दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक का समय विश्वविद्यालय में लंच के लिए निर्धारित रहेगा। अपराह्न 3.35 बजे विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर 4 बजे जोधपुर सर्किट हाऊस पहुंचेंगें।
वे शाम 5.40 बजे सर्किट हाऊस से प्रस्थान कर शाम 6 बजे कायलाना झील पहुंचेंगे। वहां से शाम 7 बजे प्रस्थान कर शाम 7.20 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में निर्धारित है।

राज्यपाल अगले दिन शनिवार 3 सितम्बर को प्रातः 10.15 बजे सर्किट हाऊस से सड़क मार्ग से पाली के लिए प्रस्थान करेंगे। पाली में उनका महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी एण्ड साइंस,जॉर्डन में कार्यक्रम निर्धारित है। राज्यपाल की जोधपुर यात्रा को लेकर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों, विभागों एवं संस्थानों को आदेश जारी कर विभिन्न व्यवस्थाएं सौंपी हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026