सूचना केंद्र में आमजन के लिए जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी बुधवार से
जोधपुर, सूचना केंद्र में 31 अगस्त से 14 सितंबर तक जिलास्तरीय विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देशानुसार बुधवार 31 अगस्त से 14 सितंबर तक सूचना केंद्र में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी सभी जोधपुर वासियों के अवलोकन के लिए प्रातः 10 से शाम 5 बजे के बीच खुली रहेगी। प्रदर्शनी में जोधपुर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंधित चित्रों और मानचित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने सभी जोधपुर वासियों से अपील की है कि वह सूचना केंद्र में आयोजित इस प्रदर्शनी को देखें, जिससे आमजन को जोधपुर में हुए विकास कार्यो तथा प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में जानकारी हो सके।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

