अस्पतालों में घुसकर फर्जी तरीके से लोगों की जांच,रूपए ऐंठने वाला ठग गिरफ्तार
जोधपुर, शहर की प्रतापनगर पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी निजी अस्पताल में जाकर खुद को डॉक्टर बताता और लोगों को इलाज शुरू कर देता। जांच करता और लोगों से रूपए ऐंंठ लेता। इस बारे में निजी अस्पताल की एक मैनेजर ने पुलिस में रिपोर्ट दी। जिस पर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि कमला नेहरू नगर में मेडिसिटी अस्पताल की मैनेजर सुनीता की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि एक शख्स जो खुद को फरहान आर्थो का बताता और वहां आकर मरीजों के उपचार करने लगता है। लोगों से रूपए ऐंठता रहता है। वह खुद को एम्स अस्पताल के चिकित्सक बताकर इलाज करता। इस पर पुलिस में मामला सामने पर आने आज आरोपी महावतों की मस्जिद निवासी फरहान पुत्र मोहम्मद हबीब को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि उसके पास कोई डिग्री नहीं है। वह फर्जी तरीके से लोगों के उपचार करता और रूपए ऐंठ रहा था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

