दो मकानों और एक फैक्ट्री में चोरों ने लगाई सेंध
जोधपुर, शहर के मंडोर और सूरसागर एवं बोरानाडा इलाके मेें दो मकानों और एक फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने सेेंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात, नगदी और सामान पार कर लिया। संबंधित थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: नेहड़ा नगर लोहावट हाल चाणक्य नगर गली नंबर 5 निवासी शिशुपाल पुत्र गंगाराम विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि 27 अगस्त की रात को अज्ञात चोर घर में घुसे और वहां से सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। दूसरी तरफ सूरसागर पुलिस ने बताया कि बड़ी भील बस्ती टंकी के पास में रहने वाले मोहनराम पुत्र रूपाराम भील के मकान में भी गुजरी रात अज्ञात चोरों ने घरवालों की मौजूदगी में सेंध लगाकर वहां से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। बोरानाडा थाने में सेक्टर 17 सीएचबी निवासी अंंशुल पुत्र एसपी बोहरा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि अज्ञात चोर उसकी सालावास स्थित फैक्ट्री मेंं घुसे वहां से सामान चोरी कर ले गए।
ट्रांसपोर्ट कार्यालय से कंप्यूटर और सामान चोरी
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि शास्त्रीनगर जी सेक्टर में रहने वाले दुष्यंत जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि वह जैन ट्रांसपोर्ट कंपनी राय बहादुर बाजार के सामने काम करता है। जहां से गुजरी रात में अज्ञात चोर कार्यालय से एक कंप्यूटरसेट, इंवर्टर बैटरियां, मशीन और अन्य सामान पार कर गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

