Doordrishti News Logo

आज का दिन ऐतिहासिक राजस्थान रचेगा इतिहास- मुख्यमंत्री गहलोत

गांवों के साथ शहरों में भी होगा ओलंपिक

जोधपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और राजस्थान इतिहास रचेगा। इसे राजस्थान की जनता कभी भूल नहीं पाएगी। वे आज जोधपुर प्रवास के समय पाल गांव में आयोजित ग्रामीण ओलंपिक महा मुकाबला कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। वे आज सुबह हेलीकाफ्टर से सीधे पाल गांव में खेल पर उतरे। जहां जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की और स्वागत किया।

today-is-the-day-of-historic-rajasthan-will-create-history-chief-minister-gehlot

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलिंपिक व कॉमनवेल्थ जैसे गेम्स ने बहुत लंबा सफर तय कर लिया, लेकिन देश को अभी तक इतनी कामयाबी नहीं मिली। इतनी बड़ी आबादी के बावजूद हमसे छोटे देश ज्यादा पदक जीत रहे हैं। इस बात का दर्द पूरे देश के खेल जगत से जुड़े लोगों को रहता है। सभी सोचते हैं कि काश हम मैडल लेकर आते। इसी सोच के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें कोई राजनीति नहीं है। किसी भी दल से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, लड़ाई केवल विचारधारा की होती है।

today-is-the-day-of-historic-rajasthan-will-create-history-chief-minister-gehlot

प्रदेश में सोमवार से ग्रामीण ओलिंपिक महामुकाबलों का आगाज हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत खेल मंत्री अशोक चांदना, प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग और राज्य परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया जोधपुर के पाल गांव में पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ओलिंपिक का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा गांवों के साथ शहरों में भी ओलिंपिक आयोजित किए जाएंगे।

शारीरिक विकास के लिए 15 करोड़ खर्च 

गहलोत ने कहा फिजिकल कॉलेज के विकास के लिए पंद्रह करोड़ दिए हैं। जोधपुर में खेल के विकास पर तीस से चालीस करोड़ रुपए खर्च होने जा रहे हैं। धीरे-धीरे माहौल बन रहा है। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। ग्रामीण ओलिंपिक की तर्ज पर अब शहरों के भी ओलिंपिक आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण ओलिंपिक हर साल आयोजित कराए जाएंगे। ताकि सभी युवा पूरे साल तैयारी करें। युवाओं को भी आगे आना होगा। सरकार सारे काम नहीं कर सकती। युवाओं में भावनाएं विकसित होगी तो ही आगे बढ़ पाएंगे।

today-is-the-day-of-historic-rajasthan-will-create-history-chief-minister-gehlot

ध्वजारोहण किया, 5 अक्टूबर तक रहेगा महामुकाबला

ग्रामीण ओलिंपिक में 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के 44 हजार से ज्यादा गांव में 5 अक्टूबर तक खेलकूद होंगे। मुख्यमंत्री के सुबह 9.39 बजे हेलिकॉप्टर से पाल गांव पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक गहलोत खेल मैदान पर मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग भी मौजूद थे।

खिलाडिय़ों की परेड सलामी ली

मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों की परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर आज खेल दिवस है। वो वास्तव में खेलों के जादूगर थे। आज खेल जगत का इतिहास बनने जा रहा है। पूरे देश व दुनिया में ऐसा कभी नहीं हुआ होगा, जब गांवों में 2 लाख 21 हजार टीमें बनी हैं। 10 लाख महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इन्होंने ने भी किया संबोधित

इससे पहले क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र विश्नोई ने पाल गांव के मैदान को विकसित करने की मांग करते हुए कहा कि मैदान विकसित होगा तो ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का आगे बढऩे का मौका मिलेगा।
खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि इस मिट्टी से निकले मेजर ध्यानचंद के नाम से ही खेल दिवस मनाया जाता है। असली प्रतिभाएं गांव से ही निकल कर सामने आती हैं। राज्य खेल परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने कहा कि प्रदेश में खेल को लेकर माहौल बन रहा है। राज्य सरकार की खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने की नीति के नतीजे सामने आने लगे हैं। भविष्य में कई खिलाड़ी सामने आएंगे।

हर उम्र वर्ग के लोग ले सकतें है हिस्सा

5 अक्टूबर तक हो रहे इस ओलिंपिक में हर उम्र के लोग इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। गांव के बच्चे-बच्चियां और युवक-युवतियां ही नहीं, दादा- पोते,चाचा-भतीजे,ताऊ-भतीजे, काकी-बुआ,देवरानी-जेठानी सभी खेल के मैदान पर जोर आजमाइश करते नजर आएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देर रात चाकूबाजी के आरोपी नहीं लगे हाथ फुटेज से तलाश

January 17, 2026

आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी, केस दर्ज

January 17, 2026

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026