जारुओं की सेवा में जुटा श्रीमहेश सेवा ट्रस्ट बंबोर
- सुबहशाम चाय नाश्ते के साथ दिन रात भोजन की व्यवस्था
- रोज देशी घी में तैयार होती है प्रसादी
- 10 से 12 हजार जातरू रोज करते हैं भोजन
- रहने,खाने के साथ उपचार की भी है व्यवस्था
जोधपुर,श्रीमहेश सेवा ट्रस्ट बंबोर द्वारा जोधपुर के निकट 35 किलोमीटर मुख्य जैसलमेर हाईवे पर 30 वर्षों से रामदेवरा के जातरूओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।इसमें सुबह चाय,बिस्कुट,नाश्ता प्रसाद व्यवस्था की की गई है। यह शिविर करीब 40 दिन चलता है। अध्यक्ष भंवर लाल चांडक ने बताया कि श्री महेश सेवा ट्रस्ट द्वारा 80 लेबर व 40 के करीब समाज के सदस्य इस सेवा कार्य में दिन-रात जुटे हुए हैं। चांडक ने बताया कि महेश सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रसादी देशी घी बनाकर स्वच्छ बैठकर भोजन कराने की व्यवस्था की गई है।इस भोजन शिविर में रोजाना लगभग 10 से 12 हजार जातरू प्रसादी ग्रहण करते हैं।
भोजन में देसी घी का हलवा नित्य बनाया जाता है। इसके अलावा यहां बाबा रामदेव का मंदिर बना हुआ है उसमें सुबह शाम आरती व रात्रि को जागरण होता है। यहां साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। रात में यात्री को यात्रियों को विश्राम करने, नहाने धोने की व्यवस्था भी की गई है।इसके अलावा किसी जातरू को तकलीफ होने पर दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है। यहां पर श्रीमहेश सेवा ट्रस्ट का पाटोत्सव बाबा की बीज को सवामणी की साथ मनाया जाता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

