मां ने लगाया हॉस्टल संचालक व अन्य पर आरोप
छात्र के ट्रेन से सुसाइड का मामला
जोधपुर,शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में जुलाई माह में एक छात्र ने रेल से कटक अपनी जान दी थी। अब उसकी मां की तरफ से तीन चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई है। इसमें दो व्यक्ति हॉस्टल संचालक भी हैं। छात्र से रूपयों की लेन देन के विवाद को लेकर आरोप लगाया गया है।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मेलावास करवड़ की रहने वाली गुड्डी कंवर पत्नी हरिसिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र जसवंत सिंह महामंदिर स्थित एक हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता था। गत 23 जुलाई को उसके ट्रेन से कटने पर मौत हो गई थी।
रिपोर्ट में आरोप है कि जिस हॉस्टल में वह रहता था वहां के संचालक गुलाबसिंह एवं स्वरूप सिंह के अलावा नरेंद्रसिंह एवं महिपाल सिंह आदि उसे तंग और परेशान करते थे। रूपयों की बात को लेकर उसके पुत्र को प्रताडि़त किया जाता था। जिससे आहत होकर उसने सुसाइड किया था। थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि जसवंत सिंह ने मानजी का हत्था के पीछे रेल से कटकर अपनी जान दी थी। मां की तरफ से अब हॉस्टल संचालक व अन्य पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज करवाया गया है। जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

