पत्थर से भरे ट्रक में घुसा ट्रेलर, चालक की मौत
पाली रोड पर अलसुबह हादसा
जोधपुर,शहर के पाली हाइवे पर भाखरी गांव के पास शुक्रवार तडक़े एक ट्रेलर के पत्थर से भरे ट्रक में घुसने से ट्रेलर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजन को सूचित कर शव एम्स मोर्चरी में रखवाया है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि पाली हाइवे पर तडक़े करीब साढ़े तीन बजे पत्थर से भरा एक ट्रक पाली की तरफ जा रहा था। भाखरी गांव के पास पंजाब का एक ट्रेलर आया और पीछे से ट्रक में घुस गया।
इससे ट्रेलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक उसमें फंस गया। वहां से निकल रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। फिर काफी मशक्कत के बाद पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में समसपुर निवासी ट्रेलर चालक कुलदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह को गंभीर हालत में बाहर निकाला और एम्स भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के आधार पर परिजन को सूचित किया गया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

