हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसियेशन का शिष्ठमंडल मिला उपराष्ट्रपति से
जोधपुर,राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसियेशन का एक शिष्ठमंडल भारत के नवनियुक्त उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलकर भेटवार्ता की। अध्यक्ष नाथु सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसियेशन, जोधपुर के अधिवक्ताओं का शिष्ठ मंडल अध्यक्ष नाथुसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में नवनियुक्त उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलकर उन्हे देश के 14वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने एवं राजस्थान का मान-सम्मान बढाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
शिष्ठमंडल द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जोधपुर में अधिवक्ताओं द्वारा अभिन्नदन किये जाने के लिए जोधपुर आने को आमंत्रित किया। शिष्टमंडल में अध्यक्ष नाथुसिंह राठौड, बार कौसिल सदस्य देवेन्द्र सिंह मेहलाना,विकाश बिजानीया, जय प्रकाश भारद्वाज, तिरूपतिचंद शर्मा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

