Doordrishti News Logo

पंचायतों की उन्नति और विकास के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध-विश्नोई

लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण

जोधपुर, लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र लूणी के ब्लॉक लूणी एवं केरु में कई विकास कार्यो के लोकार्पण कार्यक्रमों में शिरकत की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि गांवों में खुशहाली आने पर ही देश में खुशहाली आएगी। गांवों की उन्नति और विकास के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में विधायक ने अधिकारियों को कहा कि ग्रामीण विकास का अच्छा खाका तैयार करें और उसी अनुरूप प्रयास शुरू करें।

लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई ने गुरुवार को नवसृजित ग्राम पंचायत गंगाणा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में ही नवक्रमोन्नत विद्यालय राउमावि एमपी पुलिस चौकी गंगाणा का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का बहुत अधिक महत्व है। शिक्षित लोग ही विकास में भागीदारी निभा सकते हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व ग्राम पंचायतों की उन्नति के लिए कटिबद्ध है। उसी के अनुरूप जनहितैषी कार्य किए जा रहे हैं।

state-government-committed-for-the-progress-and-development-of-panchayats-vishnoi

कार्यक्रम में विद्यालय भवन में भामाशाह बाबूलाल धायल द्वारा निर्माणाधीन कक्षा-कक्ष का लोकार्पण भी किया गया जिसके लिए विधायक विश्नोई ने भामाशाह बाबूलाल धायल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भामाशाह लोकहित के कार्यो में आगे आ रहे हैं यह बड़े गर्व की बात है। ऐसे भामाशाहों की जितनी प्रशंसा की जाएगी उतनी कम है। भामाशाह हमारे लिए सम्मानीय है।

इसी प्रकार विधायक विश्नोई ने ब्लॉक केरु की ग्राम पंचायत मणाई में नवनिर्मित पंचायत भवन एवं नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरीय समुदायों की अपेक्षा ग्रामीण समुदाय कम गतिशील होते हैं परन्तु इससे किसी को यह नही समझ चाहिये कि उनमें गति होती ही नहीं। ग्रामीण समुदाय भी सतत परिवर्तनशील है चाहे उनमें परिवर्तन की गति कितनी भी मन्द क्यों न होती हो। ग्रामीण विकास के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं लाई है एवं आगे भी नवीन योजनाओं के द्वारा क्षेत्र के गांवों का विकास स्तर ऊंचा होगा।

इस अवसर पर राज्य पशुधन आयोग के चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीराम सारण,ब्लॉक अध्यक्ष मण्डोर गोपाराम,लूणी प्रधान वाटिका राजपुरोहित, भगवान सिंह गहलोत सहित संबंधित पंचायत के सरपंच बींजाराम भील, नेतु मिडेल, जिला परिषद सदस्य, कांग्रेसजन सहित अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026