लडक़ी से चैटिंग के बाद न्यूड वीडियो बनाया,अब दस लाख की डिमाण्ड
जोधपुर, जिला पश्चिम में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के एक युवक ने ऑनलाइन लडक़ी से दोस्ती के बाद चैट शुरू की। चिकनी चुपड़ी बातों में आकर लडक़ी ने अपना न्यूड वीडियो डाला। लडक़ी के साथ एक अन्य युवक ने साजिश रच कर न्यूड वीडियो को एडिट कर युवक को अब धमकाना शुरू कर दिया है। उसके वीडियो को नेट पर वायरल करने की धमकी देकर दस लाख की मांग कर ली। पीडि़त युवक ने पुलिस की शरण ली है। वाट्सएप चैट पुलिस को दी गई है। मगर डर के मारे युवक ने वीडियो को हटा दिया। फिलहाल पुलिस इसमें जांच कर रही है। अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि एक युवक की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पहचान ऑनलाइन लडक़ी से होने पर उसने अपना वीडियो भेजा था। उसके साथ वाले किसी युवक ने साजिश रच कर वीडियो को एडिट कर दिया और अब कॉल कर 10 लाख की डिमाण्ड कर रहा है, अन्यथा वीडियो को नेट पर अपलोड कर देगा। पुलिस ने बताया कि घटना 20 अगस्त की है और अब केस दर्ज कराया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

