भदवासिया सब्जी मंडी में खड़ी गाड़ी से रूपए चोरी
जोधपुर,शहर के भदवासिया सब्जी मंडी में खरीददारी के लिए आए सब्जी व्यापारी की गाड़ी से अज्ञात शख्स 66 हजार रूपए चोरी कर ले गया। पीडि़त ने इस बारे में महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि नयापुरा गली नंबर 3 लाल सागर निवासी चेतन प्रकाश पुत्र रूपसिंह गहलोत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर भदवासिया सब्जी मंडी आया था। गाड़ी में उसके रूपयों की थैली रखी हुई थी। वह सब्जी लेने में व्यस्त हो गया। इस बीच अज्ञात शख्स थैली से 66 हजार रूपए चोरी कर ले गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से रूपए चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

