महिला समानता दिवस: बाइक रैली में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन
उत्कृष्ट उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी
जोधपुर,महिला समानता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन की कड़ी में गुरूवार को जोधपुर में महिला समानता तथा सशक्तिकरण के अद्भुद झलके देखने को मिली। जिला प्रशासन तथा महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों में जहां एक तरफ महिलाओं ने अपने दमखम का प्रदर्शन करते हुए बाइक रैली निकाली वहीं इस अवसर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विभिन्न महिला सहायता समूह द्वारा अपने उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी गई। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा भी आयोजित हुई।

महिला सशक्तिकरण बाइक रैली निकली जोश से
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जिला महिला सशक्तिकरण बाइक रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। बाइक रैली में 50 निर्भया स्क्वाड एवं महिला कास्टेबल,50 आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं 20 गाईड स्कूटी-बाइक के साथ यूनिफॉर्म में भाग लिया। यह बाइक रैली कलक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर पावटा सर्किल से पुराना हाईकोर्ट रोड होते हुए उम्मेद स्टेडियम में सम्पन्न हुई।
योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई
इस अवसर पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र जोधपुर के प्रथम तल स्थित कॉरिडोर में प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक एक दिवसीय प्रदर्शनी भी लगायी गई जहां महिला स्वयं सहायता समूह एवं विभागीय योजनाओं की 10 स्टॉल लगाई गयी।
दोपहर में सशक्तिकरण पर परिचर्चा
दो दिवसीय कार्यक्रमों में दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक किसान भवन सभागार में महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। परिचर्चा में जिला रोजगार अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने आजीविका संवर्धन, स्त्री रोग विशेषज्ञ पावटा अस्पताल डॉ अनामिका ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सचिव मीरा संस्थान आशा बोथरा ने लैंगिक समानता,आरसेटी आईसीआई सीआई जोधपुर के प्रतिनिधि ने कौशल विकास एवं डिजिटल साक्षरता विषयों पर उपस्थित 70 प्रतिभागियों के साथ चर्चा की।
26 अगस्त को होंगे ये कार्यक्रम
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई ने बताया कि 26 अगस्त को महिला समानता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम डीआरडीए सभागार में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक व्यूविंग मोड एंड इंटरएक्टिव मोड में आयोजित होगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

