Doordrishti News Logo

वीएसएसएस फेस्टिवल 27 को, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

  • सम्मानित की जाने वाली प्रतिभाओं की सूची जारी
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे वीएसएसएस फेस्टिवल का शुभारंभ
  • पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी व श्रीचंद कृपलानी होंगे विशिष्ट अतिथि

जोधपुर, सिंधी समाज के प्रमुख संगठन विश्व सिंधी सेवा संगम संस्थान द्वारा 27 अगस्त को जोधपुर में ‘वीएसएसएस फेस्टिवल-2022’ के तहत उन प्रतिभाओं को सम्मानित जाएगा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्टता हासिल करते हुए समाज का नाम रोशन किया है इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी व श्रीचंद कृपलानी विशिष्ट अतिथि होंगे। तैयारियों की अंतिम रूप देने के साथ सम्मानित की जाने वाली प्रतिभाओं के नाम की सूची भी जारी कर दी गई है।

विश्व सिंधी सेवा संगम संस्थान की नेशनल यूथ चेयरपर्सन अमृता एस दूदिया ने बताया कि 27 अगस्त को होने वाले वीएसएसएस के फेस्टिवल में विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने के साथ डीजे कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।

इनका होगा सम्मान

इस अवसर पर व्यवसायिक क्षेत्र में सीपी माखीजानी,समाजसेवा के क्षेत्र में अहमदाबाद के चंदानी फाउंडेशन, राजेश भेरवानी,शिक्षा क्षेत्र में उषा चेलानी,कला व साहित्य क्षेत्र में अनुराधा आडवाणी,लीला कृपलानी, हरीश देवनानी,पत्रकारिता क्षेत्र में केडी इसरानी,फैशन क्षेत्र में चाहत टेवानी,खेल के क्षेत्र में हरीश चावला, जिया गमनानी,स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ दीपा बालानी,डॉ कुमार केवलरामानी, पुलिस सेवा क्षेत्र में जितेंद्र गंगवानी, भारती ठाकुर व सोशियल मीडिया क्षेत्र में योगदान के लिए भाग्य श्री दरयानी व ऋचा गंगवानी को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

समारोह में विश्व सिंधी सेवा संगम के संस्थापक गोपाल सजनानी, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजू मनवानी, अनूप थारवानी मौजूद रहेंगे। जानी- मानी डीजे तुहिना के अलावा सिंधी समाज के हास्य कलाकार दीपेश वालेचा और असीम सिधवानी भी परफॉर्म करेगे।

दूदिया ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी मोना हरवानी,भरत दयानी,सुरभि दिया,कैलाश नेभनानी,दीया फुलवानी, ममता मनानी,टीषा गिडवानी,दीपा थारवानी,रीमा संगतानी,भावना मोटवानी,सोनिया सावलानी,भूमि गमनानी,प्रिया मेघरजानी, ललित पारवानी,आंचल गिडवानी,कमलेश थदानी व कई कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम जुटी हुई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026