ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
जोधपुर, शहर के निकट मथानिया क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक सवार की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ मथानिया थाने में रिपोर्ट दी है।
मथानिया पुलिस ने बताया कि भैसेर चावंडियाली ढाका की ढाणी का रहने वाला 20 वर्षीय सेठू खां पुत्र बनवारी खां अपनी बाइक लेकर मथानिया की तरफ निकल रहा था। तब एक ट्रक के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गँभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। उसके भाई फिरोज खां की तरफ से मथानिया पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

