Doordrishti News Logo

शातिर वाहन चोरों ने दो कारों और पेसेंजर टैक्सी को चुराया

जोधपुर, शहर के दुपहिया के साथ चार पहिया वाहन चोर गिरोह भी सक्रिय हैं। गुजरी रात में बनाड़ और एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से अज्ञात चोर एक स्वीफ्ट कार और फोरच्यूनर को चुरा ले गए। जबकि नई सडक़ से एक पेसेंजर टैक्सी चोरी हो गई। पुलिस अब वाहनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि भानू विहार फूलबाग रोड मंडोर निवासी रामसिंह पुत्र दुर्गाराम माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि अज्ञात चोर गट्टानी अस्पताल के बाहर से उसकी स्वीफ्ट कार को चुरा ले गए। कार का फिलहात पता नहीं चला है। इसी तरह एयरपोर्ट थाने में केंंद्रीय विद्यालय संख्या 1 के समीप रहने वाले संजय शर्मा की तरफ से दी गई रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर रात को क्षेत्र में खड़ी उसकी फोरच्यूनर कार को चुरा ले गए। आज सुबह इस बारे में थाने मेें रिपोर्ट दी गई। कार का पता लगाया जा रहा है।

इधर उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि भील बस्ती नई सडक़ निवासी अर्जुन पुत्र रामचंद्र की पेसेंजर टैक्सी घर के बाहर से अज्ञात चोर ले गया। पुलिस उक्त प्रकरणों में सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: