Doordrishti News Logo

ग्रामीण क्षेत्र में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों की लाइसेंस प्रक्रिया शुरू

जोधपुर,दीपावली पर्व के मद्देनजर जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र (पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र को छोड़कर) में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लाइसेंस के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों (पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र को छोड़कर) में आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लाइसेंस के लिए निर्धारित प्रपत्र (प्रारूप-एई-5) में आवेदन पत्र शुक्रवार,16 सितंबर तक कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट जोधपुर की न्यायिक शाखा में जमा किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके लिए दस्तावेज के चार-चार प्रतियों में सेट बनाकर प्रस्तुत करने होंगे। जिसमें आवेदन पत्र (प्रारूप-एई-5) चार प्रतियों में,प्रस्तावित जगह का ब्ल्यू प्रिंट मानचित्र चार प्रतियों- स्व हस्ताक्षरित जिसमें आस-पास के व्यवसायिक परिसर की स्थिति स्पष्ट रूप से करनी होगी (दुकान का क्षेत्रफल 9 वर्गमीटर से कम एवं 25 वर्गमीटर से अधिक न हो), आवेदन के पहचान की चार छाया प्रति, व्यवसायिक स्थान के स्वामित्व/ किरायानामा एवं सहमति पत्र आदि से संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित चार छायाप्रति में एवं स्वामित्व का आईडी प्रूफ की एक छाया प्रति, यदि प्रस्तावित स्थल ग्राम पंचायत के क्षेत्राधिकार में स्थित है तो संबंधित ग्राम पंचायत के पदेन सचिव का अनापत्ति प्रमाण पत्र की 4 छाया प्रति, आवेदक के पासपोर्ट साइज के फोटो आवेदन पर लगाने के लिये, आवेदक के दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो जमा करवाने होंगे।

उन्होंने बताया कि अपूर्ण आवेदन प्रस्तुत करने पर आवेदन अस्वीकार होने की संपूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की स्वंय की होगी तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी होने वाली कोविड गाईडलाईन एवं अन्य दिशा-निर्देशों/आदेशों की पालना सुनिश्चित करनी होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026