Doordrishti News Logo

बछबारस का पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया

जोधपुर, मां पुत्र के प्रेम वात्सल्य का प्रतीक पर्व बछ बारस आज शहर में उत्साह,उल्लास और श्रद्धानुसार मनाया गया। सुबह माताओं ने गौमाता और बछड़़ों की पूजा कर अपने पुत्रों की लंबी आयु की कामना की। पुत्रों के माथे पर तिलक लगाकर, मौळी बांध कर मिष्ठान खिला कर नैग स्वरूप दक्षिणा भी प्रदान की।

भादवा की कृष्ण पक्ष बारस पर मनाया जाने वाला पारंपरिक पर्व बछ बारस आज शहर में श्रद्धानुसार मनाया गया। सुबह से ही माताओं ने नहा धोकर कृष्ण मंदिरों के दर्शन कर घरों के बाहर या बाहर जाकर गऊ माता एवं बछड़े की पूजा अर्चना की। साथ ही लौट कर अपने अपने पुत्रों की भी आरती उतारी। पुत्रों के माथे पर तिलक लगाया गया और मोदक से मुंह मीठा करवाया। पुत्रों के नैग स्वरूप दक्षिणा भी प्रदान की। बछ बारस पर माताएं अपने पुत्रों की लंबी आयु की कामना करती हैं। घर में सुखशांति का भी विधान इस पूजा में छुपा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed