बिजली बिल बकाया बताकर खाते से 27 हजार उड़ाए
जोधपुर, शहर के माता का थान इलाके में शिवसागर 80 फीट रोड पर रहने वाले एक शख्स से साइबर ठगी हो गई। अंजान शख्स ने बिजली का बिल बकाया बताया और खाते से 27 हजार 480 रूपए पार कर लिए। पीडि़त ने इस बारे में माता का थान पुलिस थाने में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि शिव सागर 80 फीट रोड मगरा पूंजला के रहने वाले तुलसीराम पुत्र बस्तीराम माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पास में एक शख्स का मैसेज आया कि आपका बिजली बिल बकाया है। इस पर शातिर ने एक मैसेज लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने पर उसके खाते से 27 हजार 480 रूपए निकल गए। थानाधिकारी भटनागर ने बताया कि इस बारे में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

