Doordrishti News Logo

रामदेवरा मेलार्थियों की सुविधा के लिए चलेगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन

  • जोधपुर से पोकरण की एक व रामदेवरा की दो ट्रेन 25 से
  • जोधपुर से मारवाड़ जंक्शन 25 और लालगढ से रामदेवरा स्पेशल 28 से

जोधपुर, रामदेवरा मेले के जातरुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने पांच मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला किया है। इनमें जोधपुर से पोकरण की एक और रामदेवरा की दो ट्रेनें 25 अगस्त से प्रारंभ होगी। इन ट्रेनों में यात्रियों के बैठने के लिए 41 कोच होंगे तथा यह विभिन्न स्टेशनों से अलग-अलग समय पर चलेगी।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय के अनुसार रामदेवरा मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर से रामदेवरा,जोधपुर से पोकरण, मारवाड़ जंक्शन से जोधपुर व लालगढ़ से रामदेवरा के बीच पांच मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर से पोकरण के लिए 25 अगस्त से 9 सितंबर तक ट्रेन नंबर 04803 एक्सप्रेस प्रतिदिन रात्रि 2:55 बजे रवाना होकर सुबह 6:45 बजे रामदेवरा व 7:35 बजे पोकरण पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04804 सुबह 8:25 बजे पोकरण से रवाना होकर 8:50 बजे रामदेवरा और दोपहर 2:00 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन आवागमन में राइकाबाग,महामंदिर, मंडोर, मारवाड़ मथानियां, तिंवरी, ओसियां,मारवाड़ लोहावट,फलोदी जंक्शन व रामदेवरा स्टेशन पर ठहराव करेंगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह से रामदेवरा आवागमन हेतु दो मेला स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त से प्रारंभ होगी। जोधपुर से ट्रेन नंबर 04807 अपराह्न 1:30 बजे रवाना होकर सायं 5:05 बजे व ट्रेन नंबर 04809 जोधपुर से शाम 7:50 बजे प्रस्थान कर रात्रि में 23: 45 बजे रामदेवरा पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04808 शाम 17:55 बजे रामदेवरा से प्रस्थान कर रात्रि 21:35 बजे तथा ट्रेन नंबर 04810 मध्य रात्रि 12:25 बजे रामदेवरा से प्रस्थान कर सुबह 4:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी जिससे यात्रियों को आगे के सभी स्टेशनों के लिए ट्रेन उपलब्ध हो सकेंगी। दोनों ट्रेन आवागमन में मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन मेला स्पेशल 25 से

इसके अतिरिक्त रामदेवरा मेलार्थियों की सुविधा हेतु जोधपुर से मारवाड़ जंक्शन के बीच एक अतिरिक्त मेला स्पेशल 04811 ट्रेन 25 अगस्त से जोधपुर से रात्रि 9:50 बजे रवाना हो कर रात्रि 11:45 बजे मारवाड़ जंक्शन और ट्रेन नंम्बर 04812 मध्य रात्रि 12:15 बजे मारवाड़ जंक्शन से रवाना होकर रात्रि 2:10 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। रास्ते में यह ट्रेन भगत की कोठी, लूणी और पाली स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

लालगढ से रामदेवरा के बीच भी चलेगी मेला स्पेशल

रेल प्रशासन ने जातरुओं के रामदेवरा आवागमन हेतु बीकानेर के लालगढ़ से रामदेवरा के बीच भी एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 28 अगस्त से 9 सितंबर तक चलने वाली ट्रेन नंबर 04711 लालगढ़ से सायं 7:10 बजे रवाना होकर कोलायत और फलोदी होते हुए रात्रि 10:15 बजे रामदेवरा व ट्रेन संख्या 04712 रामदेवरा से वापसी में रात्रि 10:45 बजे प्रस्थान कर रात्रि 2:00 बजे लालगढ पहुंच जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026