Doordrishti News Logo

एक दूसरे के समर्थन में ले रहे प्रत्याशी नाम वापिस,शाम तक स्थिति होगी साफ

छात्रसंघ चुनाव 2022

जोधपुर,कोविड दो साल के बाद एक बार फिर छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं। 26 अगस्त को छात्र संघ चुनाव होने हैं। कॉलेज कैंपसों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। सोमवार को भरे गए नामांकन के बाद आज नाम वापिसी की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी कि कौन मैदान में है और कौन मैदान से बाहर आ गया है।

मंगलवार सुबह नाम वापिसी प्रक्रिया के बाद कई प्रत्याशियों ने दूसरे प्रत्याश्यिों को अपना समर्थन देते हुए नाम वापिस लिए। इससेे प्रत्याशियों में खुशी भी देखी गई। कई प्रत्याशियों के समर्थक अन्य खड़े प्रत्याशियों को बैठाने के लिए भी जतन करते देखे गए। एनएसयूआई,एबीवीपी और एसएफआई ने हाालांकि अपने महत्वपूर्ण पदों पर प्रत्याशियों को पहले ही बता दिया है, मगर कई अन्य भी ताल ठोके होने से इनकी जीत का गणित बिगडऩे के आसार के बीच उन्हें बिठाने का जतन चल रहा है। इधर दोपहर तक अध्यक्ष पद की उम्मीदवार लीला मेघवाल और मोती सिंह ने एसएफआई के अरविंद सिंह के समर्थन में नाम वापिस लिया है।

इधर आज नाम वापसी के चलते पुलिस को भी कॉलेज कैंपसों में मोर्चा संभालना पड़ा है। कॉलेज कैंपस इन दिनों पुलिस छावनी से लग रहे हैं। छात्रों मेंं इस बार चुनाव को लेकर काफी उत्साह नजर आया है। फिलहाल दोपहर तक कॉलेज कैंपसों में नाम वापसी को लेकर जद्दोजहद बनी हुई थी। 26 को छात्र संघ चुनाव हैं और 27 को परिणाम आएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें– http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026