Doordrishti News Logo

एमजीएच में सफलता पूर्वक किया घुटने का टू-स्टेज रिवीजन रिप्लेसमेंट

जटिल सर्जरी

जोधपुर,बाड़मेर निवासी 58 वर्षीय पुरुषोत्तम जिनको अन्यत्र घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के पश्चात संक्रमण हो गया था एवं अनियंत्रित संक्रमण के कारण बिस्तर से उठ पाना भी दूभर हो गया था। करीब एक महीने तक पहले बाड़मेर व बाद में जोधपुर के निजी अस्पतालों में चक्कर लगाने के पश्चात मरीज व परिजनों ने महात्मा गाँधी अस्पताल में ऑर्थोपेडिक विभाग के विभागाध्यक्ष व सी यूनिट के प्रभारी प्रोफेसर महेश भाटी से परामर्श लिया I प्रो भाटी व जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ मुकेश सैनी ने जांच के पश्चात पाया कि मरीज के कृत्रिम घुटने के जोड़ में मवाद पड़ने की वजह से प्रत्यारोपित घुटना ढीला होकर हड्डियों से पकड़ छोड़ चुका है। इस अवस्था में यदि संक्रमण को नियंत्रित नहीं किया जाये तो एकमात्र विकल्प मरीज के पैर को हटाने का ऑपरेशन (एम्प्यूटेशन सर्जरी) ही बचता है।

प्रोफेसर भाटी,सह आचार्य डॉ राम निवास विश्नोई व सहायक आचार्य डॉ सैनी की टीम ने सर्जरी के प्रथम चरण में घुटने के इम्प्लांट को निकाल कर उसकी जगह AAAS (आर्टिक्युलेटिंग ऐक्रेलिक एंटीबायोटिक स्पेसर) तकनीक से संक्रमण को नियंत्रित किया एवं द्वितीय चरण में सेमीकंस्ट्रेनेड-रिवीजन नी आर्थ्रोप्लास्टी इम्प्लांट द्वारा उन्नत कृत्रिम घुटना प्रत्यारोपित किया। ऑपरेशन के 15 दिन बाद अब उक्त मरीज पूर्णतः स्वस्थ व संक्रमण-मुक्त होकर स्वयं के बूते पर चल फिर पाने में सक्षम है। ऑपरेशन की टीम में रेजिडेंट चिकित्सक डॉ नन्दलाल,डॉ संकल्प,डॉ पंकज,सीनियर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ प्रोफेसर सरिता जनवेजा,डॉ गायत्री,डॉ अंकित,नर्सिंग स्टाफ इक़बाल, जमना,विकास तथा अकरम आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

मेडिकल कॉलेज के पीआरओ प्रोफेसर जयराम रावतानी ने बताया कि उक्त ऑपरेशन राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क किया गया। इस प्रकार के जटिल एवं दुर्लभ ऑपरेशन जो पूर्व में केवल मेट्रो सिटीज में लगभग 4 से 5 लाख के खर्चे पर ही हो पाते थे, वर्तमान में सम्पूर्णानन्द मेडिकल कॉलेज से समबद्ध चिकित्सालयों में चिरंजीवी योजना में मरीजों के लाभार्थ पूर्णतःनिःशुल्क किये जा रहे हैं। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल प्रो डॉ दिलीप कच्छावा एवं एमजीएच अधीक्षक प्रो डॉ राजश्री बेहरा ने समस्त ऑर्थोपेडिक विभाग को बधाई दी तथा चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना हेतु राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

November 2, 2026
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

November 2, 2026
जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

November 2, 2026
कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026