Doordrishti News Logo

ऑटो मोबाइल का मिस्त्री गिरफ्तार, पिस्टल और सात जिंदा कारतूस जब्त

शौक मौज और फोटो शेयर के लिए अवैध हथियार रखने लगा

जोधपुर, कमिश्ररेट की भगत की कोठी पुलिस ने फलोदी में ऑटो मोबाइल का काम करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर एक पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी शौक मौज और फोटो शेयर के लिए अवैध हथियार रखने के साथ गैंगवार से बचने के लिए पिस्टल रखता था। आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।

थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि तीन चार दिन पहले डीएसटी और भगत की कोठी पुलिस ने संयुक्ता कार्रवाई कर चार बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में अवैध हथियार सप्लाई का पता लगा। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर फलोदी के हिंडालगोल भेजा गया। जहां पर एक ऑटो मोबाइल के मिस्त्री जाकिर हुसैन पुत्र इलमद्दीन को एक देशी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि वह शौक मौज,गैंगवार से बचने और फोटो शेयर के लिए अवैध हथियार रखता है। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इसमें और भी अवैध हथियार बरामदगी की संभावना जताई है।
पुलिस ने तीन चार दिन पहले ही 15 पिस्टलें और 30 जिंदा कारतूस के साथ एक स्विफ्ट कार में चार लोगों को पकड़ा था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026