Doordrishti News Logo

जोधपुर, श्रीबालाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने राजस्थान में सेना के संगठन का विस्तार करते हुए जोधपुर के नांदड़ा उच्चियारड़ा स्थित सद्गुरु श्री भोलारामजी महाराज संत विश्राम स्थली के महंत हीरादास महाराज को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर पदभार सौंपा। इस दौरान सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेखराज शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरशेर सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूर्व भाजपा सांसद शीशराम सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्रपाल सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नेहा रस्तोगी, एडवोकेट अखिल कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव रिंकू रस्तोगी सहित सद्गुरु भोलारामजी महाराज संत विश्राम स्थली के संत दयाराम महाराज, महेंद्र चौधरी, विक्रम चौधरी खांगटा, रामजीवन माली ओलवी, रामदेव चौधरी खांगटा, आत्माराम देवासी खांगटा, हड़मानराम देवासी बुचेटी, दल्लाराम बालोतरा और गणपत ने महंत हीरादास महाराज को बधाई व शुभकामनाएं दी। महंत हीरादास महाराज ने सेना के पदाधिकारियों और अपने शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के प्रति आस्था और सेवाभाव से हर समय समर्पित रहते हुए कार्य करेंगे, संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। आगामी दिनों में जल्द ही बैठक आयोजित कर संगठन के विस्तार के लिए कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026