Doordrishti News Logo

महिला को ट्रैवलिंग एजेंसी में नौकरी पर रखा,नशीली जूस पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म

जोधपुर, जिला पश्चिम में एक महिला को जूस मेें नशा पिलाने और बाद में एक होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण दर्ज हुआ है। महिला ने बस ऑपरेटर और उसके दोस्त के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के साथ यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है। पुलिस अब इसमें जांच में जुटी है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 26 साल की महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह एक स्थान पर अपने पति से अलग रहती है। वह किसी अन्य के साथ लिव इन रिलेशन में है। 25 जुलाई को उसे हैदराबाद नौकरी के प्रपज में जाना था। तब उसने 12वीं रोड स्थित एक ट्रेवल एजेंसी पर फोनिंग संपर्क किया था। वहां पर कार्यरत एक शख्स बुधाराम ने उसे बस ऑपरेटर बताते हुए बातचीत की थी।

महिला का कहना है कि बाद में उसने हैदराबाद जाना कैंसिल कर दिया और उसने फोन पर वहां जाने से बस ऑपरेटर को मना कर दिया। मगर बस ऑपरेटर ने उससे बातचीत करना शुरू कर दिया और वाट्सएप पर मैसेज आदि डालनेे लगा। इस पर महिला ने नौकरी की इच्छा जताई। उसे बाद में बस ऑपरेटर ने अपने कार्यालय पर रखवा दिया। महिला का आरोप है कि एक दिन उसे कार्यालय में जूस पिलाया गया। जिससे वह बेहोश हो गई। इस पर बाद में बुधाराम नाम का शख्स उसे अपनी गाड़ी में डालकर वहां से एक होटल में लेकर गया। जहां दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। होश आने पर उसे वीडियो के बारे में बताया। महिला को बाद में उसने घर पर छोड़ दिया। मगर वह बाद में फिर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगा। इसमें उसने अपने एक मित्र गोपाराम को लगाया। दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि घटना में मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ उसके बयान लिए जाने है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026