नाडी पर भैंस चराने गई दो सगी बहनें पानी में डूबी
जोधपुर, निकटवर्ती लूणी तहसील के जांगुबास की रहने वाली दो सगी बहनें बरसाती पानी में डूब गई। वे एक नाडी पर भैंस लेकर गई थी। एक बहन का पैर फिसलने से वह गिर गई। तब उसे बचाने के लिए दूसरी बहन दौड़ी, मगर दोनों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शवों को आज कार्रवाई कर उनके परिजन के सुपुर्द कर दिए गए।
थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि जांगुवास भाचरना निवासी हड़मानराम विश्नोई की दो पुत्रियां बेबी 12 साल एवं शीला 9 साल बुधवार की देर शाम घर से भैंस लेकर उसे चराने एवं पानी पिलाने निकली थी। गांव के टेडीनाडी पर भैंस पानी में उतरी थी। तब एक बहन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए दूसरी दौड़ी। वहां साथ में उनका छोटा भाई भी था जो बाद में तुरंत घर पहुंच जानकारी दी। इस पर घरवाले वहां पहुंचे। दोनों बहनों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर आई। आज सुबह कार्रवाई कर दोनों बहनों के शव परिजन को सौंप दिए गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

