एटीएम पिन जनरेट करने का कहकर कार्ड बदला,खाते से 75 हजार साफ
जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र बालवाड़ी स्कूल चौराहा के पास में एक युवक से ठगी हो गई। एटीएम पर गए इस युवक को वहां मदद के नाम पर अंजान शख्स ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में आगे जाकर एटीएम कार्ड से 75 हजार रूपए निकाल लिए। पीडि़त के पास आए मैसेज से इसका पता लगा। घटना 16 अगस्त की है, मगर अब मामला दर्ज करवाया गया।
खांडा फलसा पुलिस ने बताया कि सिटी पुलिस के अंदर नाईयों का चौक में रहने वाले सोनू पुत्र राजूराम सेन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 16 अगस्त को बालवाड़ी स्कूल चौराहा के पास में एक एटीएम पर रूपए निकालने गया। तब पैसे नहीं निकलने पर पास खड़े अंजान शख्स ने पिन कोड जनरेट के नाम पर एटीएम लिया और बाद में बदल डाला। कुछ देर बाद ही उसके खाते से 75 हजार रूपए निकाल लिए गए। पुलिस ने अब एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के साथ तलाश में लगी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

