रातानाडा मण्डल के 105 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली
जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्र विचाराधारा, रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व से प्रेरित होकर रातानाड़ा मण्डल क्षेत्र के वार्ड संख्या 62 के 105 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें सिकंदर आदिवाल, विक्रांत धारू, सुनील सिंह सोलंकी, नरपत सिंह सोलंकी, हितेंद्र गुजर,माया चौधरी, कृष्ण कंवर के साथ 105 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में पुरूषों के साथ-साथ काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान ग्रहण करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महापौर वनिता सेठ, सदस्यता अभियान के संयोजक अतुल भंसाली, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डॉ करणीसिंह खींची ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए पार्टी का दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया। इस दौरान मण्डल महामंत्री रमेश भाटी, पृथ्वीपाल सिंह, मंडल मंत्री भरत मेघवाल, डिंपल भाटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

